न्यू सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल तिलमापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Breaking

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। तिलमापुर न्यू सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विनीत जे द्वारा ध्वजारोहण तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया साथ में, बच्चों ने परेड तथा सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए देशभक्ति नारों का उद्घोष किया। तथा गणमान्य सदस्यों का स्कूल अध्यापकों द्वारा लोगों का स्वागत अभिनंदन स्वागत नृत्य तथा वंदे मातरम नृत्य प्रस्तुत किए गए, स्कूल के फाउंडर विनीत जे ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दिया तथा देश के प्रति हमारे कर्तव्य तथा नैतिक मूल्यों के पालन पर अपने विचार अवलोकहित करते हुए कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि होगा, तभी हम नई पीढ़ी को सुदृढ़ भारत दे पाएंगे। वहीं प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता को जीवन का आधार बनाकर एक जिम्मेदार, जागरूक और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति, भाषण तथा समूह गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया जिससे देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिए।बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहित किया गया।