नगर पंचायत सहित क्षेत्र के कई बाजारों में अलाव जलाने के सन्दर्भ में

स्थानीय समाचार

आजमगढ़

नेशनल खबर 9 सगड़ी आजमगढ़   से रिंकू सिंह की रिपोर्ट

 

जीयनपुर,आजमगढ़।उपजिलाधिकारी सगड़ी ने नगर पंचायत सहित क्षेत्र के कई बाजारों में अलाव जलाने का हाल जाना।ठंड में लगातार अलाव जलाया जा रहा है।अजमतगढ़, जीयनपुर, बिलरियागंज, महराजगंज सहित सभी नगर पंचायतों में अलाव लगातार जल रहा है।जिसकी समीक्षा स्वयं उपजिलाधिकारी सगड़ी डा. अतुल गुप्ता लगातार कर रहे है।सभी अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में अलाव की व्यवस्था क्षेत्रों में रहनी चाहिए।कड़ाके की ठंड से आम जनमानस परेशान है।दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गयी है।ऐसे में इस ठंड सें निपटने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी डा. अतुल गुप्ता भी लगातार अलाव,कम्बल वितरण आदि पर मानीटरिंग कर रहे है।

उधर सैकड़ो लोगों को हाजीपुर में कम्बल वितरण किया गया।जरूरत मंदों में कम्बल वितरण भी चल रहा है।