राष्ट्रीय योगी सेना ने17 मील पुलिस के माध्यम से गरीबों को कंबल वितरित किए

स्थानीय समाचार

उत्तराखंड,,,

संवाददाता, ईश्वर सिंह 

राष्ट्रीय योगी सेना ने 17 मील पुलिस चौकी मझोला थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में यह कार्य इस उद्देश्य से की है कि रात के समय गश्त के दौरान जो भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरते हुआ पाया जाए उसको पुलिस जनों के माध्यम से उक्त कंबल को बटवाया जाए पुलिस के माध्यम से ठंड से व्याकुल गरीब लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए

कंबल वितरित किए जाना सर्वोत्तम राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राष्ट्रीय योगी सेना की टीमें उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों में लगातार समाज के दबे कुचले गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों की सेवा में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा और उनकी सेवा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं इतना ही नहीं उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों में राष्ट्रीय योगी सेना ने कई ब्लड कैंप लगाए हैं।

कई निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया है और कोरोना के समय मानवता की जो सेवा की है वह बेमिसाल रही है यही कारण है कि विषम परिस्थितियों में राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में कभी भी पीछे नहीं हटे और इसी कारण आज उत्तराखंड प्रदेश में राष्ट्रीय योगी सेना बहुत बड़े पैमाने पर अपने कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर चुकी है जो समाज के दबे कुचले पीड़ित असहाय गरीब वंचित और बेसहारा लोगों का एक बहुत बड़ा सहारा बनकर खड़े हुए हैं ।

आज दिनांक 8 जनवरी सन 2023 को राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट और उनकी टीम ने ठंड से बचाव के लिए पुलिस जनों के माध्यम से ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को कंबल बटवा ने का जो कार्य किया है वह बेमिसाल है जिस तरीके से राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट और उनकी टीम आज समाज की सेवा को आगे बढ़कर कार्य कर रही है ऐसे कार्य तमाम संगठनों को भी करने चाहिए जिससे ऐसे लोग जो गरीब वंचित असहाय और जरूरतमंद है उनको भयंकर ठंडक से बचाया जा सके और उनकी मदद की जा सके।