सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में चातुर्मास व्रत का समापन 7 सितंबर को (पूज्य महाराज जी )

Breaking Uncategorized

उग्रसेन सिंह ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में चातुर्मास व्रत का समापन 7 सितंबर को  (पूज्य गुरुजी )

गाजीपुर

विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ मै चल रहे चातुर्मास व्रत अपने अंतिम चरण में है आगामी 7 सितंबर 2025 (रविवार) व्रत का भब्य समारोह कार्यक्रम श्री सिद्ध पीठ हथियाराम मठ परिसर में पूज्य गुरुदेव भगवान के हाथ हो होगा पूज्य महाराज जी के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 11:00 तक समापन का कार्यक्रम में पूजन भजन -कीर्तन,हवन,प्रसाद, महाप्रसाद इत्यादि! किया गया है विशेष बात यह है कि उसी दिन रात्रि में चंद्र ग्रहण लग रहा है इसलिए चंद्र ग्रहण लगने के 10 घंटा पहले जो भी जल जलपान फलाहार इत्यादि ग्रहण करना होता है उसके बाद किसी प्रकार का अन्य जल ग्रहण नहीं किया जाता है किसको ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह से पूजा 11:00 बजे दिन में समाप्त हो जाएगी इसलिए सिद्ध पीठ के पुजारी द्वारा सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है समय से पहुंचकर हवन प्रसाद का लाभ उठाएं तथा पूज्य महाराज जी द्वारा यह संदेश अपने शिष्यों में दिया गया है की इस धर्मलाभ का भागी होने के लिए आप समय अनुसार मठ परिसर में पधार कर हवन पूजन का लाभ प्राप्त करें