
सहेरुआ में डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी का रविवार को हुआ भव्य उद्घाटन
उद्घाटन में पहुंचे जनसेवक अतुलराज यादव ने ऑनर संदीप मिश्रा को दी शुभकामना
प्रतापगढ़
मांधाता विकास खंड के सहेरुआ ग्राम पंचायत के विश्वनाथगंज शनिदेव मोड़ के समीप डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी का हुआ भव्य उद्घाटन। शहरी क्षेत्रों में मिलने वाली लाइब्रेरी की सुविधा अब सहेरुआ गांव में छात्र छात्राओं के पढ़ने की सभी सुविधाओं से लैश है रैंकर्स लाइब्रेरी। रविवार की सुबह में डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसमें तमाम समाजसेवी क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित हुए फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में आए रामचंद्र शास्त्री ने कहा कि अपने उज्जवल कैरियर को संवारने के लिए छात्र छात्राओं का सहारा बनेगी डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी। वहीं टीवी चैनल के जिला संवाददाता व सहेरुआ ग्राम पंचायत के जनसेवक अतुलराज यादव विश्वनाथगंज शनिदेव मोड़ के निकट डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी के भव्य उद्घाटन पर पहुंचे जहां मैनेजर संदीप मिश्रा के इस कार्य को लेकर सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ जनसेवक अतुलराज यादव ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है अपनी ग्राम पंचायत का नाम रोशन हो रहा है, इस लाइब्रेरी खुलने से शांत वातावरण में सभी छात्र – छात्राएं नई तकनीकी का उपयोग कर के अपने ज्ञान को बढ़ाकर अपने भविष्य को उज्वल बना सकते है। डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करके छात्र छात्राएं अपने लक्ष्यों को पाने के एक कदम और करीब हो सकते है। जिस तरह से इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें सभी छात्र छात्राओं को फ्री में पढ़ने को मिलेंगी, निर्धारित शुल्क में अब शहरी क्षेत्रों की तरह अपने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी के खुलने से छात्र छात्राओं के लिए अच्छा और बेहतरीन माध्यम है, जहां शुद्ध पेयजल सहित वातानुकूलित कमरे में डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी खोली गई है। शांत वातानुकूलित कमरे में छात्र छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने की सुविधा के साथ साथ, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें भी रहेंगी बिल्कुल मुफ्त इतना ही नहीं 24*7 घंटे रहेगी लाइब्रेरी में पढ़ने की सुविधा,
शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे सभी छात्र छात्राएं। डिजिटल रैंकर्स लाइब्रेरी में कुल 60 सीट की व्यवस्था की गई है वहीं सिर्फ 500 रुपए के शुल्क में मिलेगी पढ़ाई करने की व्यवस्था, लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से की किताब भी पढ़ने के लिए मुफ्त, लाइब्रेरी के ऑनर संदीप मिश्रा ने बातचीत में जानकारी दी। इस मौके पर देव नारायण मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा शास्त्री, हुब नारायण मिश्रा, राम अभिलाष , धीरज मिश्रा,समाजसेवी जनसेवक अतुलराज यादव, संदीप मिश्रा बी डी सी, परमात्मा मिश्रा, विकास सरोज प्रधान, नागेन्द्र मिश्रा, कुलदीप, कुनाल, गोलू यादव, अभिषेक, अजुल, निखिल, जयदीप, श्रवण सहित अन्य गणमान्य क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद।
National Khabar 9
9415860759




