लगातार तीसरे दिन भी देवकली में जारी रहा ग्राम पंचायत अधिकारियों का धरना-प्रदर्शन
Nk9: पुनित कुमार त्रिपाठी
विकास खण्ड देवकली में ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर चल रहा आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था तथा अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे अतिरिक्त कार्यों के विरोध में काली पट्टी बाँधकर शांतिपूर्ण धरना दिया।
धरने के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। समिति द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी धारण कर विरोध जताया जा रहा है। इसके आगे 5 दिसंबर से जनपदीय सरकारी व्हाट्सऐप समूहों से स्वयं को अलग करने, 10 दिसंबर से निजी वाहन त्यागने तथा 15 दिसंबर को सरकारी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के समक्ष जमा करने की कार्यवाही प्रस्तावित है।
धरने का नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जायसवाल तथा ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज यादव ने किया। इस अवसर पर प्रफुल्ल कुमार, शैलेश कुमार,फैज़ अहमद, तेज प्रताप, दुर्गेश यादव, शशिबिन्दु यादव, पीयूष सिंह, अशोक कुमार, सुधीर यादव, जितेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, अजित कुमार गोंड, विकास यादव, कविता यादव, सैडो वर्मा, अनिल यादव,सहित अनेक सचिव उपस्थित रहे।




