धूमधाम से निकाली गयी अखंड ज्योति की शोभायात्रा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा

दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद के अलियाबाद में सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गयी।माता की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में अखण्ड ज्योति शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। नवरात्रि पर्व पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट रघुवीर सिंह भी कई दुर्गा पंडाल में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर अखंड ज्योति का दर्शन कर स्वागत किया।मंदिर से निकली शोभायात्रा बाजार में भ्रमण कर बड़ी शिवाला मंदिर,भवानी नीम होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पांडाल पहुंची।शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्त नाचते गाते माता के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता,लवकुश यादव, संदीप ,जयविन्द, मथुरा प्रसाद, नरेंद्र आदि श्रद्धालु मौजूद थे।