संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर 22 सितंबर। आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया और विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना किया मां से कामना किया यह देश एवं लोकतंत्र को सुरक्षित रहने का आशिर्वाद देवे।
श्री तिवारी पूर्व की भांति दर्शन पूजन किया और पत्रकारो से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि यह देश अब मां और भगवान भरोसे है इस देश को विकट परिस्थितियों में अब मां विंध्यवासिनी एवं भगवान ही मालिक है। देश में युवा परेशान हैं बेरोजगारी से जूझ रहा है। किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है, किसान बेहाल है। और डबल इंजिन सरकार कह रही है खाद का भण्डारण पर्याप्त है जबकि वास्तविकता किसानों के सामने है खाद के लिए मारामारी मची हुई है। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने जो कहा वह जी एस टी पर वह आठ साल पहले उन्होंने लगाया था आज जनता पर यहसान जताया कि जी एस टी कम कर दिया। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी मोदी जी को सद्बुद्धि दे और वह अमेरिकी कुचक्र से देश को उबालकर आम जन को भरोसा देवे और चीन के साजिशो से भारत का खोया सम्मान वापस मिल सके यही मां विंध्यवासिनी से हमने प्रार्थना किया है। मोदी जी देश को जबरदस्त झूठ बोल कर कबतक अनैतिक सरकार चलाएंगे अब यह उनका आखिरी वक्त आ गया है। श्री तिवारी को दर्शन पूजन राज मिश्र एवं राजन पाठक ने विधिवत करवाया।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद जैन, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी,जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी छोटे खां, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजधर दूबे, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय, मनीष दूबे,ओम प्रकाश पाठक अशोक गुप्ता, संतोष यादव, शिव शंकर पाण्डेय, सहित पचासों लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। श्री तिवारी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सुधाकर तिवारी, एवं यमुनानगर प्रयागराज के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरूण तिवारी, भी थे। उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी के विंध्याचल पहुंचने के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल की अगुआई में जोरदार स्वागत किया गया।




