मां चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित जल जीवन मिशन के तहत किया गया प्रभातफेरी का आयोजन

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
मां चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत किला बेलहरी, भेन्दुआ ब्रहम्नान, अहमदपुर देवकली छंदवल आदि में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था की टीम द्वारा जल जीवन मिशन के उद्श्यो के बारें मे जानकारी देते हुए जल संरक्षण के उपाय बताए गए तथा ग्राम वासियों को उक्त मिशन में सहयोगिता व सहभागिता के लिए जागरूक किया गया। संस्था के क्वार्डीनेटर मांटी मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय किला बेलहरी के बच्चो को रैली के दौरान को बताया कि हम सभी को हैण्डवाश का सही तरीका अपनाना चाहिए तथा दूसरी ग्राम पंचायत भेन्दुआ मे संस्था प्रमुख निशित मिश्रा द्वारा बच्चो के सामने हैण्डवाश के तरीको को प्रत्यक्ष रूप से बताते हुए बच्चो को उक्त ग्राम में रैली कराते हुए बताया गया कि हमें जल संरक्षण और जल संचयन करना कितना अनिवार्य है इस मौके पर उक्त ग्राम के प्रधानाध्यापक, संस्था की टीम से शिवम पाण्डेय, राजेश चौधरी ,शशांक पाण्डेय, आदित्य अवस्थी, सौरभ मिश्रा, रवी तिवारी, जितेन्द्र, पंकज मिश्रा, दीपक, अमर सिंह, भारत उपस्थित रहे व सभी ने ग्रामवासियो से उक्त मिशन मे सहभागिता के लिए सहयोग की आकंक्षा जताई।