थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा धमकी भरा संदेश “बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी” भेजने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा धमकी भरा संदेश “बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी यह संदेश भेजने वाले अभियुक्त अजीत कुमार सरोज पुत्र रामकरन सरोज निवासी रैसीपुर, सत्तनपुर, वाराणसी को सर्विलांस सेल / SOG टीम की मदद से दिनांक 26.02.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसका दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो०आम में किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-125/2026, धारा- 351 (3)/351 (4) बीएनएस बाबत वादी मुकदमा के मोबाइल फोन नं. के मैसेज बॉक्स में एक धमकी भरा संदेश “बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी प्राप्त होने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अजीत कुमार सरोज पुत्र रामकरन सरोज निवासी रैसीपुर, सत्तनपुर, वाराणसी मो0नं0-7796041673 उम्र करीब 27 वर्ष ।

पुछताछ विवरण- अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा यह कार्य अपने पडोसी को फसाने के लिए किया गया 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री आलोक कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 4. का0 सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 5. उ0नि0 श्री गौरव सिंह SOG / क्राईम ब्रान्च प्रभारी कमि० वाराणसी। 6. उ0नि0 आयुष पाण्डेय SOG / क्राईम ब्रान्च कमि० वाराणसी 7. हे0का0 विजय शंकर राय SOG/क्राईम ब्रान्च कमि० वाराणसी। 8. हे0का0 ब्रम्हदेव सिंह SOG / क्राईम ब्रान्च कमि० वाराणसी। 9. हे0का0 प्रमोद सिंह SOG/क्राईम ब्रान्च कमि० वाराणसी