संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कफ सिरप मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों को अधिग्रहण । कुर्क करने के अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप मामले से संबधित अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र राम दयाल प्रसाद निवासी ए 9/24 जे कायस्थ टोला प्रहलादघाट थाना आदमपुर वाराणसी की विभिन्न सम्पत्तियों को माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी 14 वाराणसी में प्रचलित वाद सं0 778/2025 में अन्तर्गत धारा 107 बीएनएसएस अधिग्रहण / कुर्क किया गया।
संक्षिप्त विवरणः- अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल उपरोक्त द्वारा शैली ट्रेडर्स नामक फर्म रांची झारखण्ड मे संचालित करते हुए भारी मात्रा में न्यू फेन्साडिल कफ सीरप को वाराणसी व आस पास के क्षेत्रो मे फर्जी एव कूटरचित ई वे विल तैयार कर नशे के रूप में प्रयोग हेतु विभिन्न फर्मों के माध्यम से आपराधिक षडयन्त्र के तहत विक्रय कर भारी आर्थिक लाभ प्राप्त कर अवैध रूप से अचल सम्पत्ति क्रय की गयी है जिसको चिन्हित कर सम्पत्ति को अंतर्गत धारा 107 बीएनएसएस के तहत अधिग्रहण। कुर्क करने हेतु मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अवैध सम्पत्ति को कुर्क किये जाने का आदेश प्राप्त कर नियमानुसार आदेश के क्रम में निम्नांकित सम्पत्ति को कुर्क किया गया।
विवरण कुर्क की गयी सम्पत्तिः-
1. आराजी नं0-220 का अंश मकान नम्बर बी. 38/2-ए-63-65-एन तुलसीपुर वार्ड भेलूपुर परगना देहात अमानत वाराणसी (व्यवसायिक भवन) (बाजारी मूल्य- 23 करोड़ रुपये)। 2. आराजी नं0 647 म0न0 सी. 19/15-एम-3-ए-6 वार्ड लल्लापुरा खुर्द वाराणसी, (बाजारी मूल्य 1.05 करोड़ रुपये)। 3.म0नं0- सी. 27/142-सी-1 वार्ड जगतगंज चेतगंज वाराणसी। (बाजारी मूल्य 1.98 करोड रुपये)। 4. आराजी नंबर मि. 265 रकबा 0.1780 हेक्टेयर में से रकबा 2720 वर्गफीट ग्राम भरलाई वार्ड शिवपुर परगना शिवपुर तहसील सदर वाराणसी (आवासीय अकृषक भूमि) (बाजारी मूल्य 71 लाख रुपये)। 5. आराजी नं0-34/3 व 33 रकबा 7200 वर्गफीट यानी 669.14 वर्गमीटर मौजा मढ़ौली सदर वाराणसी (बाजारी मूल्य 1.15 करोड रुपये)
कुर्क की गयी सम्पत्ति का कुल मुल्यः करीब 28 करोड़ रुपये।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 235/2025 धारा 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 338, 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री विजय प्रताप सिंह एसीपी कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।2. श्री संत विजय सिंह, कार्यपालक मजिस्ट्रेट (तहसीलदार सदर) वाराणसी।
3. श्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक / विवेचक थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 श्री लवलेश पटेल एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
5. उ0नि0 श्री दीपक कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
6. उ0नि0 धीरज, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
7. उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी
8. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
9. का० शिवाजी चन्द, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
10. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
11. का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।




