60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

कोतवाली रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत रानी बाजार के पास से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर दलबल के साथ पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए शव को बाराबंकी के मर्चरी हाउस में रखवा दिया है तथा अज्ञात शव की पहचान करने में जुट गई है।

खबर लिखे जाने तक उस वृद्ध व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का क्या नाम है और कहां रहता है, इसकी मृत्यु कैसे हुई।

इन सब बातों को लेकर रामनगर पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। मृतक की उम्र लगभग साठ वर्ष आंकी गयी है।