75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: बाराबंकी में सोते समय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर बंधा मिला। बताया गया कि पति की मौत के बाद वह घर में अकेले रहती थी। तीन बेटे लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं।कंचाना देवी (75) की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह देर तक दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी और गांव के लोग एकत्र होकर घर के अंदर दाखिल हुए। वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कंचाना का शव चारपाई पर बंधा मिला।

घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव की है। गांव के लोगों ने बताया कि कंचाना को तीन बेटे अशोक, नान्ह और सुरेश हैं। वह लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव के लोगों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

कंचाना के पति अवध बिहारी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है

जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, कंचाना के पति अवध बिहारी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।