आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात सिरफिरे दो युवकों ने दिल को दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। घर के बरामदे में सो रही किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जवानों के चंगुल से छूट कर किशोरी घर पहुंची स्वजन को घटना से अवगत कराया। पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,। एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। 72 घंटे में दुष्कर्म की दो जघन्य घटना एवं एक युवती की हत्या से लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर के बरामदे में सो रहे थी। रात में करीब 2:00 बजे दो युवक पहुंचे और उसे बलपूर्वक उठा ले गए। उसने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन जवानों ने मुंह दबा दिया, जिससे चीख, चिल्ला भी नहीं पाई। किशोरी को गांव के बाहर नहर किनारे ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। गीता के भाई की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। भनक लगी तो रानी की सराय थाना अध्यक्ष भी फोर्स के साथ पीड़िता के घर जा पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी और आरोपित एक ही गांव के रहने वाले हैं। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर 72 घंटे में एक किशोरी से दुष्कर्म व हत्या दूसरे से दुष्कर्म एवं एक अन्य युवती हत्या से आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर लोगों में मन में संशय की स्थिति बन गई है।




