शातिर गौवंशी पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

गाजीपुर/दिनांक 08/04/2026 क्षेत्राधिकारी सैदपुर महोदय के कुशल पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सादात थाना सादात पुलिस टीम द्वारा रात्रिगस्त मे भ्रमणशील थे कि मूखबिर की सूचना मिली कि एक टाटा पिकअप वाहन पंजीयन स0-UP65QT9467 से खिदिरगंज बाजार से खानपुर की तरफ 11 राशि गौवंश तस्कर गोवंशो को बरबरता पूर्वक मुँह व पैर बाँधकर पिकअप वाहन मे लादकर खानपुर की ओर ले जा रहे है और बिहार के रास्ते बंगाल की ओर बिक्री हेतु ले जाने वाले है कि इस सूचना पर विश्वास कर मै प्रभारी निरीक्षक मय उ0नि0 पुनीत कुमार चौकी प्रभारी मखदूमपुर मय सहकर्मी को साथ लेकर रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर पहुचकर गहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1. सर्मेश यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम छपरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष को 11 राशि गौवंश जिसमे 10 राशि गाय व एक राशि बछड़ा मय टाटा पिकअप वाहन पंजीयन स0-UP65QT9467 के साथ समय 03.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सूरज यादव पुत्र तिलकू यादव निवासी ग्राम खिदिरगंज थाना सादात जनपद गाजीपुर तथा टाटा पिकअप वाहन पंजीयन स0-UP65QT9467 का चालक नाम पता अज्ञात व उसका एक साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने मे सफल रहा गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है । तथा बरामद गौवंश को बाद चिकित्सीय परीक्षण गोशाला कस्बा सादात मे देखरेख हेतु सुपुर्द किया गया।  गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  

बरामदगी का विवरण – 

11 गौवंश जिसमे 10 राशि गाय व एक राशि बछड़ा  एक टाटा पिकअप वाहन पंजीयन स0-UP65QT9467 गोवंश को बेहोश करने के उपकरण छः निडिल,छः सिरिन्ज,दो छोटा चाकू,और 4 शीशी दवा (लिक्विड) 

अपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 81/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सादात गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली टीमः-   

1.प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव थाना सादात गाजीपुर। 2. उ0नि0 पुनीत कुमार- थाना सादात गाजीपुर। 3..का0 जितेन्द्र कुमार थाना सादात गाजीपुर। 4.का0 अम्बुज कुमार पाल थाना सादात गाजीपुर। 5.का0 शैलेष सरोज थाना सादात गाजीपुर । 6.का0 दिनेश कुमार थाना सादात गाजीपुर। 7.का0 दुष्यन्त कुमार थाना सादात गाजीपुर