संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 31/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा वाद विवाद करने समझाने बुझाने पर उग्र होकर अमादा फौजदारी होने पर अभियुक्त संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ई 3 पिशाचमोचन थाना चेतगंज जनपद वाराणसी को दिनांक 31.03.2026 को थाना चेतगंज क्षेत्रान्तर्गत पिशाचमोचन से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरणः- दिनांक 31.03.2026 को आवेदिका द्वारा 112 नम्बर पर वाद विवाद की सूचना दी गयी जिसके क्रम में उ0नि0 विकल शाण्डिल्य द्वारा उक्त शिकायत की जांच के क्रम में मौके पर पहुंचे पर जहां पर आवेदिका से उसका पति संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ई 3 पिशाचमोचन थाना चेतगंज जनपद वाराणसी वाद विवाद कर रहा था । जिसको मौके पर समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु मानने को तैयार नही हुआ और उग्र होकर अमादा फौजदारी हो गया । ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ई 3 पिशाचमोचन थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 47 वर्ष । गिरफ्तारी का स्थान- पिशाचमोचन थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री विकल शाण्डिल्य थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 अम्बेश थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




