गाजीपुर
संवाददाता : पुनीत कुमार त्रिपाठी
गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के ककरही गांव में तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।युवक का तमंचा लहराते डांस का वीडियो वायरल हुआ था।एक शादी समारोह में तमंचा लहराते हुए युवकों ने डांस किया था। मामला सैदपुर थाना क्षेत्र के ककरही गांव का है।बताया जा रहा है कि ककरही गांव में एक शादी समारोह में युवकों ने तमंचा लहराते हुए डांस किया था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है।




