पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद

स्थानीय समाचार

फतेहपुर बाराबंकी: थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त/ शातिर चोर को गिरफ्तार किया। बता दें कि फतेहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह और व० उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार को सुभाष चौहान पुत्र राम लखन निवासी कन्डी जानकीनगर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को ईसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात व 400 रूपये नकद बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त का एक गिरोह है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने जैसे अपराध करता है। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 292/2024 धारा 457/380/411/413 भादवि, थाना जहांगीराबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 24/2024 धारा 457/380/411/413 भादवि व मु0अ0सं0 38/2024 धारा 457/380/411/413 भादवि पंजीकृत है। इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।