बकरीद के मौके पर पुलिस का अलर्ट, हर चौराहे पर कड़ी निगरानी!

Breaking

 

संवादाता वसीम खान/मुहम्मदाबाद गोहना:बकरीद का त्यौहार  धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है, और पुलिस ने भी अपनी ओर से सभी जरूरी कदम उठाए हैं। प्रशासन ने शहर के हर चौराहे, बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की है।

इस बार पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल गश्त को भी बढ़ा दिया है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ी जा सके। पुलिस की टुकड़ी शहर के हर नुक्कड़-चौराहे पर मौजूद है, और इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से कंट्रोल किया गया है।

प्रभारी निरिक्षक ने कहा, हम चाहते हैं कि बकरीद का त्यौहार हर किसी के लिए खुशी का पल बने, लेकिन इस खुशी के दौरान सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!