बाराबंकी : “परफ्यूम लगावे चुन्नी में……” गाने पर भिड़े बाराती-जनाती, लौटी बारात

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात डीजे पर चुन्नी में परफ्यूम लगाके… गाना बजाने व डांस को लेकर जनाती और बराती भिड़ गए। दुल्हन वरमाला लिए खड़ी ही रह गई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा व मारपीट हुई, जिसमें छह लोगों को चोटें आईं। देर रात एक बरात वापस हो गई। सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव निवासी राकेश गौतम की दो पुत्रियों आरती और क्रांति का एक ही दिन विवाह था। बृहस्पतिवार की शाम आरती की बरात शहर कोतवाली क्षेत्र के रघई गांव, जबकि क्रांति की बरात कोठी थाना क्षेत्र से आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे क्रांति का विवाह संजय से मंडप के नीचे कराया जा रहा था। आरती वरमाला लेकर सहेलियों के साथ घर से निकली थी, मगर इसी दौरान रघई गांव से आए बराती डीजे पर चुन्नी में परफ्यूम… गाना बजाने को लेकर जनातियों से विवाद करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

UP में छह IAS और आठ PCS अधिकारियों के हुए Transfer, देखें सूची

पिता राकेश ने बताया कि आरती का विवाह राकेश के पुत्र विक्की से तय था। लेकिन रघई गांव से आए बरातियों ने जनातियों से मारपीट की, जिसे लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान करछुल भी चले। हंगामे के कारण खाना भी बिखर गया। करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक रघई गांव से आई बरात को वापस कर दिया गया था। हालांकि दूसरी पुत्री की शादी सकुशल संपन्न हुई। लखैचा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी, इसलिए मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

कर्नाटक चुनाव: खड़गे के बेटे को मिला टिकट, कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट,देखिए पूरी सूची