रिपोर्ट उमाकांत विश्वकर्मा
बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र के पकवाइनार नवापुरा स्थित इंद्रासन मेमोरियल जनसहयोग कॉलेज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया प्रभात फेरी में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई थी जिसमें भारत माता की झांकी चंद्रयान-3 की झांकी सहित संविधान के पुरोहित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और हमारे देश के किसानों की झांकियां बच्चों ने बड़ी सुंदरता के साथ प्रस्तुत की इन झांकियों को देख लोग मनमोहित हो गए।
झांकी स्कूल से निकलकर मुस्तफाबाद होते हुए पकवाइनार चौराहा भ्रमण कर पुनः स्कूल पहुंची। वही स्कूल की प्रबंधक निर्देशिका रेनू सिंह ने कहां की बच्चे एक हफ्ते से झांकियों की तैयारी कर रहे थे जिसमें देश के हर लोगों को दर्शाया गया जिसमें किसानों से लेकर संविधान और वैज्ञानिक सहित भारत माता की झांकी को भी दर्शाया गया था जो काफी सुंदर रहा उन्होंने अंत में बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु और माता-पिता के साथ में बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें।




