बहराइच संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला
पयागपुर बहराइच | आगामी त्यौहार के मद्देनज़र शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर जिले में स्थित विभिन्न थानों पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाना है ताकि त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हो सके | इसी के तहत पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना पयागपुर पर पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनंद कुमार राय की अध्यक्षता और थाना प्रभारी पयागपुर राज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न गांव के धर्म गुरुओं, प्रधानों और समाजसेवियों के साथ में संपन्न हुयी | बैठक मौजूद सभी प्रधानों को थाने परिसर में पारले बिस्कुट खिलाकर मुंह मीठा किया गया और सम्बोधित करते हुये उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए तथा शिव भक्तों को जलाभिषेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए | इस अवसर पर पूर्व प्रधान सेमरियावा अवधेश तिवारी, राम जी पांडे, राम छबीले तिवारी, शैलेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, शब्बीर अहमद प्रधान परसिया आलम, सफीर अहमद सिद्दीकी प्रधान प्रतिनिधि हसुआ पारा, ताहिर अली सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे |