जखनियां में पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम, राकेश यादव का होगा स्वागत

Breaking स्थानीय समाचार

गाजीपुर/ सादात

 

 

जखनियां में पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम, राकेश यादव का होगा स्वागत

 

गाजीपुर। विधान सभा जखनियां के सादात मंजूई निवासी एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत समारोह 9 सितम्बर को उनके पैतृक गांव में आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके साथ चल के लखनऊ से प्रदेश सचिव एडवोकेट नीरज यादव व हरीश मिश्रा बनारस वाले मिश्रा जी आ रहे हैं इस अवसर पर आयोजित पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज यादव समाज सेवी व कन्हैया यादव समाजसेवी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरिंदर विश्वकर्मा जी से बात हुई उन्होंने बताया कि राकेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन तेजी से मजबूती की ओर अग्रसर है। स्वागत समारोह के दौरान पार्टीजनों ने पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की एकता पर बल देते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।