पंडित दीन दयाल पशु आरोग्य मेला का किया गया आयोजन

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी

बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ना में दीन दयाल पशु मेले आयोजन किया गया मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्रवेश कुमार शुक्ला जिला पंचायत सदस्य रामनगर (प्रतिनिधि)एवम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणंजय सिंह द्वारा किया गया जिसमें लगभग किसानों के डेढ़ सौ पशुओं को दवाइयां वितरित की गई।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरजीत कुमार सचान, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिंह पशुधन प्रभार अधिकारी, अरविंद कुमार पैरावेंट, विश्वनाथ प्रताप, संदीप कुमार के अलावा अशोक कुमार यादव,रामानंद यादव,कुलदीप यादव,मनोज अवस्थी ,कृष्ण कुमार यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में किसानों ने अपने जानवरों की देखरेख और चिकित्सीय सलाह द्वारा दवाइयां ली।पशु मेले में आए हुए किसानों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भूरि भूरि प्रशंशा की ।