सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट – नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 6 बजे रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी निवासी गौरी शंकर यादव पुत्र सहज राम यादव किसी कार्य वश मरकामऊ बाइक से जा रहे थे। नथना पुल के करीब पहुंचे ही थे कि आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार की भिड़ंत हो गई जिसके कारण गौरी शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रामनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से संबंधित ट्रैक्टर ट्राली को भी हिरासत में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई जारी है।