नीरज शुक्ला/रामनगर बाराबंकी:
त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिश्नुदेव वर्मा ने मंगलवार को रामनगर ब्लाक में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार महिलाओं की हितैषी सरकार है। सरकार ने महिलाओं के आंसू पोंछकर उनके चेहरे पर मुस्कान देने का काम किया है। सरकार ने शौचालय देकर गरीब महिलाओं का सम्मान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक दिन रात जनता की भलाई के लिए ही सोचते हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं से गरीब महिलाओं की जिंदगी में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए हमेशा से काम करती रहेगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के सात मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच वृद्धा व दिव्यांग योजना के 15 पेंशनरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुपोषण अभियान के तहत उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन भी कराया गया व इस दौरान महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी निभाई गई। इस मौके पर सांसद उपेन्द्र रावत जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत पूर्व विधायक शरद अवस्थी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कमलेश शुक्ला संतोष पांडेय सुसील वर्मा प्रमुख संजय तिवारी बीडीओ अमित त्रिपाठी प्रीति वर्मा व अनिल अवस्थी मौजूद रहे।त्रिपुरा के डिप्टी सीएम जिश्नुदेव वर्मा ने कार्यक्रम में विशेष तौर पर कहा कि भाजपा को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं।सभी पार्टियां चक्रव्यूह रच कर भाजपा को हटाने की कोशिश में हैं गरीबों के प्रति विपक्षी पार्टियों में कोई भी मान सम्मान नहीं है। अगले क्रम में पूर्व डिप्टी सीएम ने लोधेश्वर महादेवा मंदिर में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।पूजन के बाद पूर्व डिप्टी सीएम जिलाध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रामनगर क्षेत्र के मल्लापुर गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा के बूथ अध्यक्ष केशवराम के घर पहुँचकर पालक का सकपहिता खीर बाटी चोखा दाल चावल रोटी का सप्रेम भोजन किया।