संवाददाता- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात करीब दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-बहराइच स्थित अंचल चंचल ढाबा के निकट एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो व्यक्ति बाराबंकी से गोंडा की ओर अपने घर जा रहे थे। रामनगर स्थित अंचल चंचल ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात बस ने जोरदार की टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवारों में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही वहां पर हड़कंप मच गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि तीस वर्षीय राजन पुत्र बदलू निवासी ग्राम पूरे अंगद, परसपुर,जनपद गोंडा व तीस वर्षीय सुनील पुत्र तिलकराम गौतम निवासी ग्राम शाहपुर धनावा थाना कर्नलगंज अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी एक अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार की टक्कर मार दी जिसके चलते राजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील बुरी तरह से घायल हो गया।




