वाहन चोरी की योजना बना रहे एक को पुलिस ने दबोचा, दूसरा फरार, 11 चाबियों के दो गुच्छे और पेचकस बरामद

CRIME

वाहन चोरी की योजना बना रहे एक दबोचा गया दूसरा फरार, 11 चाबियों के गुच्छे और पेचकस बरामद

प्रतापगढ़।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अतुल कुमार यादव

 

जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिव्यांशु सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी आकाश सरोज फरार है। पुलिस ने दिव्यांशु के पास से एक पेचकस और 11 चाबियों के दो गुच्छे बरामद किए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी दिव्यांशु सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी आकाश सरोज ट्रक चोरी करने की योजना बना रहे थे। वे चाबियों से लॉक खोलने का प्रयास करते हैं और अगर लॉक नहीं खुलता है तो पेचकस से लॉक को तोड़कर चोरी कर लेते हैं।

 

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान सफल रहा। पुलिस टीम में भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, कां0 मलखान और चालक कां0 रंजीत यादव शामिल थे। फरार आरोपी आकाश सरोज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

इस मामले में धारा 62 और 313 बीएनएस के तहत मुकदमा अपराध संख्या 415/25 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

National Khabar 9 

 

9415860759