थाना चितईपुर पुलिस द्वारा चोरी करने वाली 1 अभियुक्ता गिरफ्तार, चोरी का आभूषण ( कीमत करीब 04 लाख रुपये ) बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 30/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के घर से आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्ता के निशानदेही पर चोरी का आभूषण ( कीमत करीब 04 लाख रुपये ) बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण- दिनांक 26/03/2026 को वादी के मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाभी चोरी कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सुरागरसी के आधार पर एक संदिग्ध महिला को दिनांक 30/03/2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन के कहने पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया। अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए कुछ आभूषणों को उसने अपने घर के पास स्थित खाली प्लॉट/झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जबकि अन्य आभूषणों पर उसने IIFL Finance से लगभग ₹1,50,000/- का गोल्ड लोन लिया था। उक्त लोन की राशि का भुगतान अभियुक्ता द्वारा अपने Kotak Mahindra Bank के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कराया गया था । अभियुक्ता की निशानदेही पर संबंधित संस्था से सोने के आभूषण (झुमका, दो सोने की अंगूठियां एवं कान के कुंडल) बरामद किए गए। बरामदशुदा माल को विधिवत सील कर मालखाना में जमा कराया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही के दौरान नियमानुसार समस्त वैधानिक प्रक्रिया एवं मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदी का विवरण- ऋऋ1 अभियुक्ता उम्र करीब 26 वर्ष । चोरी किये गये सोने के आभूषण, जिनमें झुमका, दो अंगूठी एवं कान के कुंडल ( कीमत करीब 04 लाख रुपये) बरामद ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0- 081/2026 धारा- 305(ए) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमृ-

निरीक्षक राकेश कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी ।म0उ0नि0 ममता सक्सेना थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी । हे0का0 सतीशचन्द्र यादव थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी। म0का0 सुमन थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।