कोडीन युक्त कफ सिरप मामले से संबंधित 25 हजार रुपये का 01 इनामिया अभियुक्त व 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 235/2025 धारा- 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29/26 डी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव निवासी के 55/94 औसानगंज राजापुर थाना जैतपुरा वाराणसी को व थाना रामनगर कमि0 वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 313/2025 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित / वारण्टी अभियुक्त लक्ष्य यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी के 55/94 औसानगंज राजापुर थाना जैतपुरा वाराणसी को थाना कोतवाली , थाना रामनगर व एसआईटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को ढुन्ढराज पुलिया के पास टेगड़ा मोड़ थाना रामनगर कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त मनोज कुमार उपरोक्त थाना रामनगर के मुकदमें में भी वांछित था । अभियुक्त मनोज यादव उपरोक्त थाना कोतवाली के मुकदमें में 25 हजार रुपया का इनामिया अपराधी घोषित है तथा दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली व थाना रामनगर से गैर जमानतीय अधिपत्र मा0 न्यायालय द्वारा जारी है । गिरफ्तारशुदा अभि0गण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की प्रकिया प्रचलित है । 

घटना का विवरणः- अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत अन्य अभियुक्तगण के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवाइस / ई वे बिल आदि का प्रयोग कर शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के माध्यम से कोडीन युक्त न्यू फेंसाडिल कफ सीरप की भारी मात्रा को विभिन्न मेडिकल फर्म के माध्यम से क्रय विक्रय दस्तावेजों में दर्शाया गया है जबकि वास्तविकता में अभियुक्तगण द्वारा उक्त कोडीनयुक्त न्यू फेंसेडिल कफ सिरप को अधिकृत थोक विक्रेता को न बेचकर बल्कि औषधीय प्रयोग से भिन्न नशे के रुप में प्रयोगार्थ पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश में तस्करी कर हवाला के जरिये आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया है ।

विवरण पूछताछ अभियुक्त – पूछताछ पर बताया गया कि मेरा ड्रग लाइसेन्स करीब 25 वर्ष पुराना है शैली ट्रेडर्स के खुलने के पहले मै एबॉट कम्पनी से सीधे माल खरीदता था और बेचता था जब शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल व कम्पनी के कम्पिटेन्ट पर्सन शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जयासवाल जिनकी न्यू वृद्धि फार्मा सप्तसागर वाराणसी मे खुली थी शुभम जायसवाल मेरे अच्छे मित्र थे मैने शुभम जायसवाल से न्यू फैंसाडिल कफ सीरप की करीब 126000 शीशी का अवैध क्रय विक्रय किया था जिसकी कीमत करीब 02 करोड़ रुपये है कभी भी न्यू फैन्सिडिल कफ सीरप सप्तसागर वाराणसी नही आया था बाहर से बाहर ही उसकी तस्करी कर दी जाती थी मेरे पास केवल ई बे विल आदि आता था और जिस फर्म को माल भेजा जाता था उसका बिल मै काटता था सप्त सागर दवा मण्डी के धर्मेन्द्र अग्रवाल ,प्रतीक कुमार भी बिल लाकर दिया करते थे दिवेश जायसवाल,अमित जायसवाल ,अंकुश सिंह,अमित यादव,विकास सिंह नरवे,आकाश पाठक तथा कभी कभी अमित सिंह टाटा, शुभम जायसवाल से मिलने केबीएन प्लाजा आता था तथा वही पर सभी की मौजूदगी में प्लान तैयार होता था कि न्यू फैन्सिडिल कप सीरप का अवैध व्यापार / तस्करी कैसे की जानी है सभी बाते बहुत सिक्रेट रखी जाती थी मेरे द्वारा इस कफ सीरप की अवैध रूप से बिक्री कर बहुत पैसा कमाया गया है उस पैसे को मैने अपने घर परिवार के नाम से एलएमएस इन्फ्रा प्रा0लि0 में लगाया है जिससे अवैध कमायी को वैध रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की मैने एलएमएस से भोला प्रसाद जायसवाल के साथ मिलकर 5 प्रापर्टी खरीदा जिसकी कीमत करीब 03 करोड़ रुपया है । इस तरह हवाला के जरिये जो भी पैसा आता था उसे शुभम जायसवाल के कहने पर लक्ष्य यादव उक्त पैसे को LMS INFRA PRIVATE LIMITED व अन्य कम्पनियों के खातो में कैश जमा करता था। मैने शुभम जायसवाल के माध्यम से तस्करी के पैसे को हवाला के जरिये भारी रकम प्राप्त किया जिससे हमने कई सम्पत्तिया अपने व अपने परिवार वालो के नाम से बनायी है । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-  

मनोज कुमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव निवासी के 55/94 औसानगंज राजापुर थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष ( 25 हजार का इनामिया अपराधी थाना कोतवाली के मुकदमे में ) लक्ष्य यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी के 55/94 औसानगंज राजापुर थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 

प्र0नि0 दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 विकास पाण्डेय एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 मनीष सिंह, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 अजीत मौर्या, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी। उ0नि0 लवलेश पटेल, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी। उ0नि0 शिवम सोनी थाना रामनगर कमि0 वाराणसी। उ0नि0 अमित त्रिपाठी, थाना रामनगर कमि0 वाराणसी। का0 अखिलेश कुमार, एसआईटी थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी। का0 नीरज मौर्या, एसआईटी थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी।का0 सुमित शाही, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।का0 गौरव भारती एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल वाराणसी । का0 बृजेश राय थाना रामनगर कमि0 वाराणसी ।