राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
फतेहपुर वन क्षेत्र अंतर्गत सेमराएं गांव में दो किशोरों के तेंदुआ देखने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार को गांव में स्थित जंगल के पास तेंदुआ देखने की खबर पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी। जो शुक्रवार देर रात तक जारी रही। अभी कुछ महीने पहले ही जिले में एक तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया था। जिसमें तेंदुआ वन विभाग की 15 दिन की मेहनत को चुनौती देकर भाग निकला था।
तहसील क्षेत्र रामनगर व वन क्षेत्र फतेहपुर के सेमराएं गांव के निवासी अतुल सिंह व कुलदीप सिंह ने बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के दक्षिण दिशा में स्थित नाले में सोते हुए देखा।जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को दे दी। ग्रामीणों से मिली फोटो व जानकारी को प्रधान अनूप सिंह ने स्थानीय थाना व वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी। जो कि शुक्रवार देर रात तक चलती रही। लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने रात में एक गाय को अपना शिकार बनाया था। इसमें उसकी मौत हो गई। वन विभाग की कांबिंग करने वाली टीम में वन दरोगा मुनेश्वर प्रसाद, वनरक्षक रविंद्र कुमार, वनरक्षक महेंद्र कुमार वर्मा, बीट प्रभारी महेश प्रसाद सहित दर्जनों वन कर्मी शामिल है।
“सेमराएं गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा था। जिसकी फोटो उनके कैमरे में मौजूद हैं। बृहस्पतिवार की देर रात से लगातार कांबिंग की जा रही है। बहुत जल्द सफलता मिलेगी… वन दरोगा दीपक कुमार
