पुलिस स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स के शहीद स्मारक स्थल पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

स्थानीय समाचार

बाराबंकी
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जीवन की आहूति देकर कर्त्तव्य पालन और जनसेवा की अपनी सौगंध का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा विगत एक वर्ष में शहीद हुए समस्त पुलिस कर्मियों के नाम व वीरगाथा के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

रिपोर्ट राघवेन्द्र मिश्रा

एसडीएम और सीओ ने किया मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण