उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय शहीद चौक मोहम्मदाबाद गोहना मऊ

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री उमाशंकर ओमर जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय शहीद चौक मोहम्मदाबाद गोहना पर अनमोल साहू जी को व्यापार मंडल जिला मऊ का (युवा जिला उपाध्यक्ष) तथा शिवम् कश्यप जी को मऊ जिले का (युवा जिला मंत्री) श्री उमाशंकर ओमर जी के द्वारा मनोनीत किया गया जिससे व्यापारियों और युवाओं में काफी उत्साह और खुशी दिखी। इस अवसर पर व्यापार मंडल मऊ के जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मदाबाद गोहना नगर अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद गुप्त जी, व्यापार मंडल के नगर युवा अध्यक्ष मनोज कश्यप जी, ईश्वर दयाल सिंह सेठ जी, त्रिभुवन नारायण सिंह सेठ जी, पंकज गुप्ता सिलीगुड़ी, प्रदीप कुमार गुप्त, राजीव सेठ, जीवन राम मौर्य, ओम प्रकाश भारती, नंदलाल सोनकर, विनोद गुप्त, जाकिर अंसारी, सिंधु कमल चौरसिया, महेंद्र सोनकर, सोनू राजभर, अरविंद साहू आदि लोग उपस्थित रहें ।।