खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुचरों को बनाया बंधुआ मजदूर
संवाददाता कृष्ण चंद शुक्ला
बिशेश्वरगंज /बहराइच
खंड शिक्षा अधिकारी बिशेश्वरगंज मनमोहन सिंह आजकल विभाग के नियमों का उलंघन करने पर आमादा है।विभाग द्वारा बनाये गए किसी भी नियम का अनुपालन नियमतः नहीं कर रहे है।सरकार द्वारा विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क पुस्तकों के वितरण हेतु पूरी प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से करवा रही है।पुस्तकों को स्कूल तक पहुंचाने तक का खर्चा सरकार वाहन करती है।बी आर सी बिशेश्वरगंज से स्कूलों तक किताब पहुंचाने का कार्य स्कूल के अनुचरों से करवाया जा रहा है।नाम न छापने की शर्त पर विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि बकायदा पत्र लिखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने किताबों का वितरण करवाने हेतु अनुचरों की ड्यूटी लगाई गई है।12 अनुचर अपने स्कूल का दायित्व छोड़कर अपने साहब के आदेश का पालन करते हुए कैमरे में कैद हुए। पूर्व में भी खंड शिक्षा अधिकारी अनुचर से चालक का कार्य करवाते हुऐ पाए गए थे।उपरोक्त के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि किताबों की अपूर्ति स्कूल तक टेंडर वालों के द्वारा ही किया जाने का नियम यदि स्कूल के अनुचर से कराया गया है तो गलत है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।




