दर-दर भटकने को हुई मजबूर नहीं मिल रहा पीड़िता को न्याय
संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला
पयागपुर बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम करघयाइ पुरवा, दाखिला शिवदहा मे 30 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर चाकू की नोक पर किए गए दुराचार की रिपोर्ट 19 दिन बाद भी दर्ज नहीं किया पयागपुर पुलिस। जिस संबंध में पीड़िता श्रीमती रीना देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक बहराइच तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रीना देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद , मंदबुद्धि महिला है। जब इसके पति व ससुर खेत की रखवाली करने के लिए गए हुए थे। तो घर में रीना देवी को अकेले पाकर लगभग रात 11:00 बजे गांव के ही ,रामरूप ,घर में घुसकर चाकू की नोक पर डरा धमका कर दुराचार करने का आरोप पीड़िता की तरफ से लगाया गया था। जब खेत से पति व ससुर घर पहुंचे तो पीड़िता ने सारा हाल सुनाया जिस पर पति व,ससुर पीड़िता को लेकर पयागपुर थाना पहुंचे जहां इस आशय का,प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने पीड़िता को मौखिक कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया। और रिपोर्ट नहीं दर्ज किया गया। जिस पर पीड़िता ने मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक बहराइच तथाउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। देखना है कि पीड़िता को न्याय कब तक मिल सकेगा।