एन पी ए खाता धारक जल्द पैसा जमा करें,(रिजिनल हेड,)

Breaking

समबादाता उगसेन सिंह
जखनिया
जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक के रीजनल हेड संजय कुमार सिन्हा आज जखनिया शाखा पर अगल-बगल की ब्रांचो के शाखा प्रबंधकों व एनपीए खाता धारकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि लोन लिए हुए पैसे को हुए जल्द जमा करें ताकि उनकी सिविल व भविष्य में दोबारा उन्हें सुगमता से लोन दिया जा सके उन्होंने खाता धारकों से कहा कि बैंक द्वारा लिए गए पैसे से अपना कार्य करने के बाद वे पैसे को तुरंत खाते में जमा करें ताकि उनका खाता सही प्रकार से चलता रहे शाखा प्रबंधक जखनिया रंजीत कुमार ने खाताधारको से कहा कि यूनियन बैंक जिले का अग्रणी बैंक है और वह किसानों सहित व्यापारियों को हर संभव मदद का प्रयास करता है जिस पर खाता धारकों को भी समय से अपने लोन लिए पैसे की अदायगी करनी चाहिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यति ने रीजनल हेड से जखनिया शाखा पर स्टाफ की कमी के बारे में बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र का सबसे पुराना बैंक है जहां स्टाफ की कमी से लोग अन्य प्राइवेट बैंकों की तरफ जा रहे हैं बैठक में प्रमुख रूप से ग्रामीण विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह हुरमुजपुर शाखा प्रबंधक धीरज कुमार मिश्रा पदुमपुर शाखा प्रबंधक धीरेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे