आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)
जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां बीआरसी सभागार में समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल टीचर ट्रेनिंग का समापन शनिवार को हुआ। यह ट्रेनिंग बीते मंगलवार से चल रहा था। बता दें की ट्रेनर शरदेन्दु दुबे व सतेंद्र यादव ने बताया कि ये ट्रेनिंग का उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों को भी सामान बच्चों के साथ शिक्षण कार्य कराना। ताकि उनके अंदर का भी हिन की भावना दूर हो सके। और वह भी सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाई कर सके। प्रशिक्षण में 50 नोडल अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया । वही खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रशिक्षण दिव्यांग बच्चों के अधिगम प्रक्रिया के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।जो प्रशिक्षण लिए शिक्षक इसके उदेश्यों को पूर्ण करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह , पारस सिंह ,,रेनू सिंह ,पूनम मिश्रा,प्रतिभा सिंह, आदि शिक्षक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन शशि शेखर उपाध्याय ने किया।




