संवाददाता मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ
मुहम्मदाबाद गोहाना। स्थानिय स्थानीय तहसील के तहसीलदार का स्थानांतरण होने पर यहां तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा था। बलिया से रजत सिंह ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तहसीलदार का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त कर उनसे न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों के निपटारे में सहयोग मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से वादकारियों और न्यायिक कार्यों के निस्तारण में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बार बेंच के सामंजस्य और आपसी सूझबूझ से लोगों को त्वरित नया मिलता है साथ ही कार्यों को आसानी से निपटाने में मदद मिलती है। बार संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि न्यायिक पद पर बैठे लोगों से सभी को न्याय की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बेंच के सदस्य हर तरह का सहयोग करने को तैयार है। मुकदमों के निस्तारण में यथा संभव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर परिचय दिया तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान अधिवक्ता लाल बहादुर, पूर्व अध्यक्ष खालिद जमाल, एजाज अहमद, महेंद्र राय, खुर्शीद अहमद, आबिद एजाज, अली इमदाद जैदी, प्रदीप उपाध्याय, संजय शर्मा, प्रभाकर राय, आदि सहित सैकड़ोंअधिवक्ता मौजूद रहे।




