गाजीपुर:
संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी
भारत के संघीय ढांचा बचाने एवं राज्यपालों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन।
गाजीपुर।भारत के संघीय ढांचा बचाने एवं राज्यपालों की असंवैधानिक गतिविधियों को देखते हुए ,इस पद को समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत गाजीपुर इकाई ने जिला मुख्यालय सरजू पाण्डेय पार्क में धरना दिया गया। इसे सम्बोधित करते हुए राज्यकार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा की वर्तमान सरकार संविधान को भीतर से कमजोर करना चाहती है।इतना इतना ही नहीं संविधान के
लोकतान्त्रिक,समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष मूल भावना को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। राज्यपालो का बेजा इस्तेमाल करके विपक्षी राजयसरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।यह संवैधानिक प्रावधानों का खुला उलंघन है। इसलिए वर्तमान समय में राज्यपाल पद की प्रासंगिगता नहीं है।धरने में अपना विचार प्रगत करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि संविधान ही देश को संचालित करने का मार्ग निर्देशन करने का काम करता है।यदि इसके प्रावधानों को सरकारों द्वारा ईमानदारी से लागु कर दिया जाय तो देश से आर्थिक,सामाजिक असमानता समाप्त हो सकती है परन्तुसरकारों ने यह काम नहीं किया।अब तो हद हो गई है कि खुल्लम खुल्ला संविधान कि अनदेखी कि जा रही है।चुनी हुई राज्यसरकारों को राज्यपालों के माध्यम से उनके कार्यो में हस्तक्षेप करना संघीय व्यवस्था के विरुद्ध है।इसको सहन नहीं किया जा सकता।