राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

POLITICS

राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्

बलिया – रसड़ा राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय गोविंद चिकित्सालय परासिया मोड़ रसूलपुर रसड़ा पर चुनाव अधिकारी डॉ श्री विलास तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया आरंभ होते ही धनुषधारी राम ने अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर पी.एन.तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया इसी प्रकार कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष पद पर गणेश पांडे,बलिराम प्रसाद,आदित्य कुमार मिश्रा,महासचिव पद पर नित्यानंद तिवारी, छोटेलाल वर्मा,शशि शेखर मिश्रा,कोषाध्यक्ष पद पर डा.धनुषधारी राम,राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी पद पर सुनील कुमार सरदारपुरी ,संयोजक घनश्याम तिवारी,महिला विकास प्रकोष्ठ मंजू देवी, अल्पसंख्यक विकास प्रकोष्ठ डॉक्टर जाकिर हुसैन,ग्रामीण चिकित्सा विकास प्रकोष्ठ डॉक्टर हरेंद्र सिंह पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चुनाव में उमेश कनौजिया उर्फ सोनू,दिनेश शर्मा, लक्ष्मण जी पांडे , रामचंद्रम, राजलाल राजभर , कुलदीप नारायण, ओम प्रकाश राजभर ,चौधरी प्रेम कुमार शर्मा इतियादि दर्जनों पार्टी के सदस्य मौजूद थे।