गाजीपुर
National खबर 9: पुनित कुमार त्रिपाठी उप सम्पादक
एएसपी सिटी के साथ नंन्दगंज एसओ ने पुलिस टीम के साथ किया रुट मार्च
गाजीपुर। डाला छठ पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार के साथ एसओ नंन्दगंज कमलेश कुमार ने कस्बा नंन्दगंज बाजार में पैदल गस्त और रूट मार्च किया। साथ ही आम जन में शांति एवं सुरक्षा की भावना पैदा किया।
नंदगंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गस्त किये जाने से कानून तोड़ने वालो में हड़कंप देखने को मिला।
पैदल गस्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है, परेशानी होने पर सूचना दे समस्या का सामाधान किया जाएगा। कानून व्यवस्था एवं डाला छठ पर्व के मद्देनजर नंन्दगंज थाना पुलिस ने पैदल गस्त किया।
इस मौके पर उप निरीक्षक श्याम सिंह एवं नंन्दगंज थाना पुलिस मौजूद रहीं।