नागरिक विकास पार्टी ने प्रधानमंत्री जी के माता की मृत्यु पर जताया शोक दी श्रद्धांजलि।

POLITICS

नागरिक विकास पार्टी ने प्रधानमंत्री जी के माता की मृत्यु पर जताया शोक दी श्रद्धांजलि।

 

रिपोर्ट उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया / रसड़ा क्षेत्र स्थित कार्यालय पर नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की देखरेख में एक आवश्यक बैठक की जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
उसके पश्चात नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने पार्टी के उद्देश्य को बताते हुए शासन और प्रशासन सहित गलत कार्य में संलिप्त लोगों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि नागरिक विकास पार्टी नागरिकों की पार्टी हैं और अगर किसी भी नागरिक के साथ कोई भी अन्याय होगा तो हम उसकी आवाज उठाएंगे।