शारदीय नवरात्र को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

स्थानीय समाचार

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। नगर पालिका अधिकारी जी. लाल और निहाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को सुबह विंध्याचल धाम के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण और सड़क मरम्मत जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए साफ-सफाई में कोई कोताही न बरती जाए। प्रमुख मंदिर मार्गों, घाटों और पूजा स्थलों की विशेष सफाई कराई जा रही है। साथ ही पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि नवरात्र के दौरान विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके। प्रशासन की यह सक्रियता लोगों में संतोष का कारण बनी हुई है।