भीषण आग से आधा दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, राज्यमंत्री ने दिया अनुमन्य सहायता राशि एवं मुख्यमंत्री आवास का आश्वासन

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
टिकैतनगर बाराबंकी
गांव में आबादी के मध्य लगे विद्युत पोल में शार्ट सर्किट से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। और घर के सारे गहने भी जल कर राख हो गए मौके पर सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस दलबल सहित तुरंत मौके तुरंत पहुंची तुरंत फार बीगेड की टीम पहुंची दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन सभी घरों का मिला कर लगभग 10 से 12 लाख का गरीब किसानों का नुकसान हो गया और किसी के घर में कोई खाने का सामान व कपड़ा कुछ नहीं बचा।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के सराय दुनौली मजरे बसौगापुर में अचानक सत्यनाम रावत के घर के ऊपर विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के मनोज,पुल्लू,रामनाथ,रंगीलाल गा गा राम,बाबर,रामकरन,देशराज सोनू, आदि के घरों को भी चपेट में ले लिया जिससे इनके इनके भी मकान जलकर राख हो गए। इनके घरों पर रखा गेहूं, चावल, पलंग, कपड़ा आदि गृहस्ती का सारा समान जलकर राख हो गया।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अग्नि पीड़ितों से मिलकर संवेदना प्रकट किया। त्वरित आर्थिक सहायता कर अधिकारियों से अनुमन्य सहायता राशि एवं मुख्यमंत्री आवास दिए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।