साइबर फ्राड कर यूपीआई के माध्यम से निकाली गई धनराशि वापस

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
साइबर फ्राड कर यूपीआई के माध्यम से निकाली गई दस हजार की धनराशि को साइबर सेल टीम बाराबंकी पुलिस वापस कराया गया। बता दें कि नीलम सोनी पत्नी अन्नू सोनी निवासिनी मो0 सिद्धार्थ नगर, पैसार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर यूपीआई के माध्यम से कुल 10,000/- रुपये निकाल लिए जाने सम्बन्धी शिकायत दर्ज कराई। संदर्भित प्रकरण में साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक की सम्पूर्ण धन राशि (10,000/- रुपये) को वापस कराया गया।