मिशन शक्ति फेज-5.0: मीरजापुर पुलिस ने नवरात्रि में चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर, 01 अक्टूबर 2025: शारदीय नवरात्रि-2025 के दौरान मीरजापुर पुलिस ने “मिशन शक्ति” फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना आदि की जानकारी दी। बच्चों को गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1930, 1090, 181, 112 आदि की जानकारी भी दी गई। थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह ने ग्राम चेहरा दुर्गा पूजा पांडाल में जन चौपाल आयोजित की। जनपद के विभिन्न थानों में 63 स्थानों पर जन चौपाल लगाई गईं। पुलिस ने 4 अभियोग दर्ज कर 4 शोहदों को गिरफ्तार किया।