
बाराबंकी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा नवरात्र महोत्सव के अवसर पर विभिन्न दुर्गा प्रतिमा पंडालों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस 108 के बारे में जानकारी दी। उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, सुरक्षा उपायों और पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया गया।

महिला एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पंडालों में मौजूद आमजन को भी जागरूक किया गया कि वे अपने आस-पास किसी भी प्रकार की महिला अपराध की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का यह प्रयास न केवल महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और सशक्त करेगा बल्कि समाज में महिला सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश भी फैलाएगा।
ड्रोन उड़ने की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दस लोगों पर पुलिस की कार्रवाई




