मीरजापुर सपा ने शिविर लगाकर बीएलए को दिया एसआईआर का प्रशिक्षण

POLITICS

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मझवां एवं नगर विधानसभा के आये हुये बीएलए को एसआईआर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक में अपनी पार्टी के सभी बीएलए से मौजूदा एसआईआर अभियान में प्रत्येक बूथ की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर अभियान के शेष रहे कार्य में सभी बीएलए अपनी सक्रियता निभाएं। कहा कि सभी बीएलए पहले तो अपने परिवार के वोटरों के बारे में पूरी जानकारी करें। उसके बाद जो मतदाता एसआईआर से वंचित रह गए हैं। उन्हें सहयोग करें।

सपा के कार्यकर्ता शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का कहीं भी उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दामोदर प्रसाद मौर्य, सन्तोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, डॉ0 देवेन्द्र सिंह, राममिलन यादव, उदित यादव, कौशिक कनौजिया, लाल बहादुर यादव, वन्दना गुप्ता, गणेश प्रजापति आदि सैकड़ो लोग प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहें।

इसी क्रम में चुनार के स्वामी लान में चुनार विधानसभा के बीएलए का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, दिनेश यादव, महिपाल सिंह, सूर्यकान्त सिंह मौजदू रहें।

इसी कड़ी में मड़िहान विधानसभा का बीएलए का प्रशिक्षण दीपनगर स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित बीएलए को निर्देश दिया गया कि जो नाम निर्वाचन आयोग ने काटा है उसका ठीक तरह से अध्ययन करें। अगर किसी का नाम जानबूझकर काटा गया है तो उस पर आपत्ति दर्ज कराई जायेगी। इस मौके पर मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामजी मौर्या, गणेश केशरी, विकास केशरी, जमुना यादव मौजूद रहें।

छानबे विधानसभा के बीएलओ का प्रशिक्षण लालगंज विकास खण्ड के खजुरी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि एसआईआर का काम 26 दिसम्बर तक चलेगा। युद्धस्तर पर लगकर बीएलओ का सहयोग करने का काम करें। प्रशिक्षण में छानबे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, लल्लू दूबे, मुकुन्द यादव आदि मौजूद रहें।