दरियाबाद बाराबंकी: नगर पंचायत दरियाबाद में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इसलिए कार्यकर्ता एक होकर चुनाव में जुट जाएं।
नगर पंचायत दरियाबाद के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को नगर निकाय चुनाव की अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी संजू जायसवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विकास के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। छह साल से प्रदेश में गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं चल रही है। योजनाएं सही समय पर पूरी हो इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के पास बजट की कमी नहीं है। प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कराती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए कहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, विकास जायसवाल, उमेश जैन, बाबा अनुज, उग्रसेन जैन, विपिन जैन, अवधेश सोनी, रितेश अवस्थी, उमाकांत मिश्र, सुनीत श्रीवास्तव, शरद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
