अंबेडकरनगर
संवाददाता : मोहम्मद इसराइल
उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में अल्प संख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवम हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह के 636वे उर्स में शामिल होने दरगाह किछौछा जाते समय जनपद की सीमा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर स्वागत किया राज्यमंत्री दानिश आजाद हजरत मखदूम अशरफ सिम्नानी किछौछा शरीफ की बारगाह में पहुंचकर 636 वे उर्स मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद आगमन पर अपने स्वागत से अभिभूत राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,डाक्टर संतोष सिंह,दीपक त्रिपाठी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप वर्मा,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा,शुभम पाण्डेय आदि शामिल रहे ।
